“धर्म, सेवा और संस्कृति का संगम”
सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना। समाज में नैतिकता, सेवा और भाईचारे की भावना को जागृत करना।
प्राचीन मठ मंदिर का जीर्णोद्धार, रंगाई पुताई करना क्षेत्र में यज्ञ अनुष्ठान करना।
गौ माता की रक्षा सुरक्षा करना, गौ सेवा को बढ़ावा देना।
गुरुकुल सनातन धर्म को विशेष रूप से सफल बनाने का निरन्तर प्रयास।
सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए हमारे प्रयास
धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, यज्ञ अनुष्ठान, भजन संध्या।
गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, अन्नदान, वस्त्रदान।
गौ माता की सेवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण अभियान।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा सहायता, रक्तदान शिविर।
शिक्षा एवं संस्कार से जुड़ी पहल, गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा।
हिंदुओं की रक्षा सुरक्षा, सनातन धर्म की आवाज को मजबूत करना।
“वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ
एक समृद्ध, संस्कारित और जागरूक समाज का निर्माण करना।
समाज की सेवा में समर्पित एक संन्यासी की कहानी
मूल नाम: सरोज कुमार तिवारी
जन्म: 18 फरवरी 1988
जन्मस्थान: मिसिरपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश
पिता: श्री मुरलीधर तिवारी
माता: स्व. शिवकुमारी देवी
योगी सरोज नाथ जी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। भदोही जिले के मिसिरपुर ग्राम में एक किसान परिवार में जन्मे सरोज कुमार ने समाज की सेवा के लिए संन्यास धारण किया। आज वे नाथ संप्रदाय के साधु हैं और निरंतर हिंदुओं के लिए आवाज उठाते हैं।
अमर बलिदानी कमलेश तिवारी जी के साथ मिलकर उन्होंने हमेशा हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाई। इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा कमलेश तिवारी जी की हत्या के बाद, योगी सरोज नाथ जी को परम पूज्य महामंडलेश्वर यति नरसिंह आनंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आज वे सनातन धर्म की आवाज हैं और कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं, फिर भी वे डटे हुए हैं।
सनातन धर्म की सेवा के कुछ पल
आपका छोटा सा योगदान भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है
आज समय है कि हम सब मिलकर इस दिव्य परंपरा को सशक्त बनाएं।
“एकता में शक्ति है, और सेवा में सच्चा सुख।”
आपका सहयोग ही हमारी ताकत है।
प्रिय साथियों,
सनातन दर्शन ट्रस्ट समिति के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं को मेरा सादर नमस्कार।
हमारी समिति का उद्देश्य केवल परंपराओं को बनाए रखना नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना है। आज के समय में जब हमारी संस्कृति और नैतिक मूल्यों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम एकजुट होकर अपने धर्म, संस्कृति और आदर्शों की रक्षा करें तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।
हमारी समिति शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आप सभी का सहयोग, समर्पण और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, हम सभी मिलकर सनातन धर्म के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज में एकता, प्रेम और सेवा की भावना को मजबूत करें।
🙏 आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। 🙏
सनातन दर्शन ट्रस्ट समिति
आइए, इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाएं।
🙏 दान करें 🙏 संपर्क करें